कमजोर नाखूनों के लिए क्या अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 14:01

नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन, मिनिरल्स और प्रोटीनयुक्त फूड का सेवन करें. विटामिन बी के लिए अंडे की जर्दी, डेयरी उत्पाद, एवोकाडो, नट, बीज और फूलगोभी आदि का सेवन करें. इसके अलावा नाखूनों को हमेशा मॉइस्चराइज करें. अगर उन्हें मॉइश्चराइज नहीं करते हैं, तो आगे चल कर ये टूटने लगेंगे.

नाखूनों को मजबूत बनाने के तरीके

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह नाखूनों को दांत से काटते हैं. लेकिन यह गलत .है इससे न केवल नाखूनों की सेहत बिगड़ सकती है बल्कि नाखूनों की गंदगी भी मुंह में जा सकती है. ऐसे में ऐसा करने से बचें.

नाखूनों में नमी बनाए रखने के लिए नारियल के तेल से मालिश करें. नारियल के तेल की मालिश ना केवल नाखूनों को मजबूत बना सकती हैं बल्कि नाखूनों को चमकदार बनाए रख सकती हैं.

यदि आप नेल को फाइल कर रहे हैं ऐसे में एक ही दिशा में से फाइल करें. अगर आप अलग-अलग दिशाओं में फाइल करने की कोशिश करेंगे तो नाखून कमजोर हो जाएंगे और जल्दी टूटने लगेंगे. ऐसे में एक ही दिशा में नेल फाइलिंग करें.

यदि आप अपने हाथों पर लगी नेल पेंट को निकालना चाहते हैं तो इसके लिए आप नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल करें. कुछ लोगों की आदत होती है कि वह नाखूनों को खुरच कर नेल पेंट हटाते हैं. बता दें ऐसा करने से नाखून कमजोर हो सकते हैं.

नाखूनों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी डाइट में कैल्शियम को जोड़ें. साथ ही आप अपनी डाइट में सोया, साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, दालें, जरूरी पोषक आदि चीजों को भी जोड़ेंगे. ऐसा करने से नाखूनो को मजबूत बनाया जा सकता है.

समय-समय पर नाखूनों की सफाई करनी जरूरी है. वरना वह कमजोर हो सकते हैं. साथ ही अपने नाखूनों को छोटा रखें. इसके लिए भी आप ट्रीमिंग की मदद ले सकते हैं. ट्रीमिंग करने से नाखूनों पर न केवल गंदगी जमा हो सकती है बल्कि उनकी ग्रोथ भी अच्छी हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info